सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विश्वास ने जीता स्वर्ण पदक

इंदौर। सभागीय शालय कुश्ती प्रतियोगिता खंडवा जिले मे सम्पन्न हुई जिसमें श्री विराट व्यायामशाला श्री चंदन गुरु के शिष्य विश्वास मिश्रा 48 किलो वर्ग मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पूर्व मे मल्हार आश्रम मे सम्पन्न हुई कुश्ती प्रतियोगिता मे भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर रमेश यादव पहलवान, विजय सिंह वर्किया, मन्नू यादव, विकास मिश्रा, चन्दन सिंह बेस, लक्ष्मण सिंह वर्किया, अवधेश तिवारी, मनीष नामदेव इन सब ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।