पुलिस की पाठशाला में जिम्मेदारी का पाठ
कानून, अधिकार, सुरक्षा और जिम्मेदारी की हो रही है बात
न.प्र.)। पुलिस द्वारा विद्यार्थियों में सामान्य कानून की जानकारी, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा बोध तथा पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। छात्रों को कानून, सुरक्षा और विभिन्न सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों को पुलिस थाना परदेशीपुरा का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू किया। कई विद्यालयों में पुलिस के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
