सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

एक वार्ड में बनाई जाएगी 55 लाख की पांच आंगनवाड़ी

नगर निगम द्वारा एक ही वार्ड में 55 लाख रुपए की लागत से पांच आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे। इस बारे में तैयार किए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब इस काम को करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है।

नगर निगम जोनल कार्यालय क्रमांक 22 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 35 में आंगनबाड़ी के पांच भवन एक साथ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार लसूडिया मोरी, न्यू लसूडिया मोरी पंचवटी काकड़, भानगढ़ काकड और संत रविदास नगर में यह भवन बनाए जाएंगे। इनमें से हर भवन की लागत 11 लाख रुपए अनुमानित की गई है।

इन भवन का निर्माण कर आंगनवाड़ी में पढ़ने के लिए जाने वाले बच्चों के लिए सुविधायुक्त स्थान बनाने की तैयारी की जा रही है। इस स्थान का निर्माण कर देने से बच्चों को नई सुविधा भी मिल सकेगी। इन सभी आंगनबाड़ी भवन का निर्माण आधुनिक भवन के रूप में किया जाएगा।

इन भवन को सर्व सुविधायुक्त भवन के रूप में तैयार करने की योजना बनाई गई है। इस योजना को आकार देने के लिए ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।