मप्र के कई इलाकंं में बाढ़
उप्र में गंगा सहित कई नदियां उफान पर
मध्यप्रदेश के रीवा, डिंडौरी सहित कई इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। उधर उप्र में गंगा, यमुना, घाघरा, गोमती सहित तमाम नदियां उफान पर आ गईं और कई इलाके बाढ़ में घिर गए। प्रयागराज में 5 फीट तक पानी भर गया। काशी में मणिकर्णिका घाट डूबने से छत पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वाराणसी में सभी 84 घाट डूब गए। उधर पश्चिाम बंगाल के आसनसोल में बाढ़ के कारण लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। दिल्ली भी आज सुबह पानी-पानी हो गई।
