सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

छात्राओं की पानी की बोतल में मिला दिया यूरीन

गुना जिले के आरोन ब्लॉक अंतर्गत घटावदा गांव के शासकीय स्कूल में लंच पीरियड के दौरान कक्षा सातवीं का एक शरारती छात्र क्लास में पहुंचा। उसने क्लास में रखी छात्राओं की पानी की बोतलों में पेशाब कर दिया। यह पानी पीने से छात्रों की तबीयत बिगड़ गई।

बाद में जब हकीकत का खुलासा हुआ तो प्राचार्य ने मामले को दबाने की कोशिश की। उन्होंने तत्काल बाजार से टॉफियां मंगवाकर छात्राओं को दीं और कहा कि घर पर इस बारे में किसी को मत बताना, लेकिन छात्राओं ने घर जाकर यह बात बताई तो परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया।