सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हेरिटेज ट्रेन के लिए रेलवे का भ्रामक बयान

वरिष्ठ भाजपा नेता और पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति मुंबई के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने रतलाम रेल मंडल के रेल प्रशासन के भ्रामक कथन, भ्रामक बयानों से हेरिटेज ट्रेन के नहीं चलने से सैलानियों को लाभ नहीं मिल रहा है, तथा रेलवे की आय पर ब्रेक लग रहा है। वर्मा ने बताया कि रतलाम रेल मंडल के रेलवे के अधिकारीगण हेरिटेज ट्रेन के पुनः चलाने की बार-बार तारीखों की घोषणा करते रहे हैं कि जुलाई में और 20 अगस्त को संचालित की जाएगी। यह अधिकृत घोषणा थोथी साबित हुई है जिससे सैलानियों को आघात तो हो रहा है वही रेलवे की आय में भी रुकावट आ रही है।