शकर के बढ़ते दामंं कं रंकने के लिए स्टॉक सीमा तय
त्योहारी सीजन में शकर कड़वी हो गई। पिछले 15 दिनों में शकर के भाव 15 रुपए किलो बढ़कर 65 तक पहुंच गए। शकर के बढ़ते भावों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने 10 मीट्रिक टन से अधिक मासिक चीनी इस्तेमाल करने वाले डीलरों के लिए स्टॉक सीमा तय की है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार ऐसे डीलर 15 दिनों से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। यह आदेश 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगा। अगस्त से नवंबर के बीच गणेश चतुर्थी, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के कारण चीनी की मांग बढ़ती है। इस दौरान बिस्कुट और कन्फेक्शनरी कंपनियां पहले से स्टॉक बढ़ाती हैं।
