कांग्रेसी पहुंचे पुलिस कमिश्नर कार्यालय
कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव और ब्लॉक अध्यक्ष शैलू सेन के नेतृत्व में कांग्रेसी कल मुद्दों को आधार बनाकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल, डीजीपी भोपाल के नाम पुलिस आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य मुद्दा यही था कि गांधी भवन पर जो हमला किया गया था उसमें भाजपाइयों पर नामजद मामला दर्ज किया जाए। साथ ही कांग्रेसियों पर जो झूठे मुकदमे लगे हैं वह वापस लिए जाए।
पुलिस ने गांधी भवन कांग्रेसियों पर नामजद प्रकरण दर्ज किए पर हमला मामले में थे, जबकि घटना वाले दिन 5 कांग्रेस नेता गांधी भवन और नीचे मौजूद ही नहीं थे और जो भाजपा नेता वीडियो फुटेज में दिख रहे हैं उन पर नामदर्ज प्रकरण दर्ज किए जाए। इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और उनकी विभागीय जांच भी की जाए। कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे,
