सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

महापौर ने किया मेडिकल उपकरण का वितरण

22 झोनों पर नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा रहेगी उपल्ब्ध

सफाई मित्र सुरक्षित शहर–स्वास्थ्य कियोस्क की पहल के अन्तर्गत सभी 22 जोन कार्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए महापौर ने कियोस्क हेतु मेडिकल उपकरण का वितरण किया। महापौर ने कहा कि हमारे कर्मचारियों के स्वास्थ्य और शिक्षा की चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी।

सीएसआई को बीपी मशीन, ब्लड शुगर मशीन एवं फर्स्ट एड किट वितरित किया और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। महापौर ने सिटी बस ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के समस्त जोनल कार्यालयों में कर्मचारियों की सुरक्षा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रीय सीएसआई एवं जोन कोऑर्डिनेटर्स को बीपी मशीन, ब्लड शुगर जांच मशीन एवं फर्स्ट एड किट वितरित किए गए। साथ ही कार्य के दौरान किसी कर्मचारी को आपात स्थिति उत्पन्न होने पर प्राथमिक उपचार देने एवं सीपीआर करने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

पार्षद रुपाली पेंढारकर, कंचन गिदवानी, राजीव जैन, अश्विनी शुक्ला, भारत रघुवंशी, अधिकारी प्रखर सिंह मौजूद थे।