विहिप बजरंग दल लगाएगा 100 'अशोक वाटिका'
अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर मालवा प्रांत में होगा आयोजन
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर विहिप और बजरंग दल द्वारा संपूर्ण मालवा प्रांत में 100 'अशोक वाटिकाएं' स्थापित करने का महासंकल्प लिया गया है। इस पर्यावरण एवं सांस्कृतिक अभियान का औपचारिक शुभारंभ इंदौर विभाग के रामेश्वरम जिले में स्थित श्री देववाणी वेद विद्यापीठ (केसर बाग रोड) से किया गया। इस दौरान वेद पाठशाला परिसर में 100 अशोक के पौधे रोपकर पहली 'अशोक वाटिका' की नींव रखी गई।
मिलिंद परांडे ने सिंघल के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रफुल्ल केतकर, खगेन्द्र भार्गव, मालासिंह ठाकुर, पुरुषोत्तदाम पसारी, अनूज पांडे, अनिल पाटिल, यज्ञेश राठी सहित अन्य मौजूद थे।
