तुर्की से सीक्रेट फ्लाइट लेकर भागे थे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा का एक खुलासा हुआ है। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप पिछले महीने तुर्की से एयरफोर्स वन के बजाय एक गुप्त सैन्य विमान से रवाना हुए थे। यह कदम ईरान से मिले हत्या के खतरे के बाद सुरक्षा के तहत उठाया गया था। पहले व्हाइट हाउस ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति अपने आधिकारिक विमान से उड़ान भर रहे हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें चकमा देने की रणनीति के तहत एक दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया था।
