बलूचिस्तान आज मना रहा स्वतंत्रता दिवस
घबराए पाकिस्तान ने किया इंटरनेट बंद
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोही समूहों ने 11 अगस्त मंगलवार को आजादी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। बलूचिस्तान का आजादी दिवस पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) से तीन दिन पहले आता है। इस मौके पर रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान नामक समूह ने दुनिया के बलूचिस्तान की आजादी को मान्यता देने की मांग की है।
समूह ने कहा है कि लोगों को जश्न मनाने से रोकने के लिए पाकिस्तान ने इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद कर दी है। बलूचों की निगरानी के लिए पाकिस्तान ने एयरफोर्स को भी लगा दिया है।
दिल्ली में 19 आतंकियों के पोस्टर जारी
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी खतरे को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 19 आतंकियोें के पोस्टर जारी किए हैं।
