हाहाकार
मप्र में उफान पर नदियां, स्कूल बंद
मध्यप्रदेश सहित देश के कई इUाकों में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मच गया। मप्र में नर्मदा सहित तमाम नदियां उफान पर आ गई जिससे बाढ़-से हालात पैदा हो गए। आज भोपाल, आगर मालवा, रायसेन में स्कूल बंद करना पड़े। मप्र के सीहोर, शाजापुर, विदिशा, मंडला, राजगढ़ जैसे कई इलाकों में भारी बारिश से हाहाकार जैसे हालात पैदा हो गए। यहां सड़कें समंदर बन गईं। बड़ी तादाद में लोग बाढ़ में फंस गए, जिन्हें बचावकर्मियों ने बचाया।
