सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा शुरू

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 आज से शुरू हुई। अभ्यर्थी आज सुबह अपने निर्धारित समय से केन्द्र पर पहुंचे, जहां उनके एडमिट कार्ड, पहचान पत्र की जांच की गई। इन्दौर के अलावा अन्य शहरों में भी परीक्षा आयोजित हो रही है।

परीक्षा केन्द्रों पर थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सम्भागीय पर्यवेक्षक निगरानी भी कर रहे है। 4694 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल है। बताया जा रहा है कि अगले माह परिणाम घोषित हो सकते है जिसके बाद अक्टूबर में इंटरव्यू एवं नवम्बर तक अंतिम चयन सूची जारी करने की योजना आयोग की है।

158 पदों पर भर्ती होना है। इसके लिए करीब 500 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आयोग बुलाएंगे। एक सप्ताह से अधिक समय तक इंटरव्यू होंगे। 4 इंटरव्यू बोर्ड द्वारा इन अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा।