फैक्ट्रियों में काम रुका, घरबार छोड़कर भागे लोग
जापान की ओर करीब 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डॉल्फिन तूफान बढ़ रहा है। इसकी वजह से 2.6 लाख लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं। बड़ी तादाद में लोग घरबार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
हालात को देखते हुए टोयोटा ने भी अपनी 9 फैक्ट्रियों में काम रोक दिया है। तूफान की वजह से जापान का ओकिनावा द्वीप बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहां छुट्टियां मनाने गए कई हांगकांग के पर्यटक उड़ानें रद्द होने के कारण फंस गए हैं। यह तूफान कल चीन पहुंच सकता है।
