5 साल के बेटे के साथ कांवड़ लेकर निकले मप्र के सोनू
मध्य प्रदेश के सोनू ने भगवान शिव से मन्नत मांगी थी कि उनके दो बेटे हों। आज उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 5 साल का है और छोटा 3 साल का। अब सोनू उसी 5 साल के बेटे का हाथ पकड़कर प्रयागराज पहुंचे हैं। कंधे पर 50 किलो गंगाजल से भरी कांवड़ है। सोनू काशी के शिवालय की तरफ निकल पड़े हैं।
