मोदी से मिलकर खुश हुईं सायोनी
सांसद सायोनी घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर इसे खास और यादगार पल बताया। मोदी के साथ उनकी यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब वह टीएमसी से अलग होकर 20 सांसदों वाले बागी गुट का हिस्सा बन चुकी हैं।
