सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ट्रेन में आया अटैक...विद्युत कर्मचारी ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान

इन्दौर से जोधपुर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 14802 में यात्रा कर रहे मनोज वर्मा को साइलेंट हार्टअटैक आया, जिसके बाद वे अचेत होकर गिर गए और उनकी सांसें थमने लगी। ट्रेन में कार्यरत विद्युत विभाग के कर्मचारी जिशान अली ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरन्त पीड़ित यात्री वर्मा को सीपीआर दिया। अली ने सही तरीके से सीपीआर कुछ मिनटों तक दिया तो यात्री की सांसें लौट आई।