सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जम्बूड़ी हप्सी में शिविर आयोजित

तहसील हातोद अंतर्गत राजस्व वृत्त-02 ग्राम जम्बूड़ी हप्सी में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं किसानों की समस्याओं का निराकरण किया। अधिकारी राजेश कुमार सिंह, गोविन्दसिंह ठाकुर, धर्मेन्द्रसिंह चौहान ने कई मुद्दों का निराकरण किया।