सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

गोयल नगर रहवासियों ने दिया ज्ञापन

मेट्रो लाइन के रूट निर्धारण में बार-बार परिवर्तन से कई क्षेत्रों के लोग परेशानी मेहसूस करते हैं। कनाड़िया रोड स्थित बंगाली चौराहा से पलासिया चौराहा तक 200 फीट चौड़ी रोड पर भूमिगत लाइन की योजना बनी थी। कार्य आरंभ नहीं हुआ।

अब मेट्रो रेल लाइन को लेकर गोयल नगर कालोनी के मध्य भाग में और सर्विस रोड पर मिट्टी का परीक्षण किया तो गोयल नगर के रहवासी चिंतित होकर तनावग्रस्त हो गए। इस मामले में रहवासी संघ के पदाधिकारियों ने मेट्रो रेल कार्यालय पहुंचकर वहां महाप्रबंधक और उपमहाप्रबंधक से मुलाकात कर समस्या का ज्ञापन सौंपा और अपनी बात विस्तार से कई मुद्दों पर रखी।