सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

झारखंड में अनशनकारी छात्र की तबीयत बिगड़ी

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे इस धरने में छह प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जिनमें एक छात्र राहुल की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।