सहस्त्रधारा पहुंची 57 सखियों ने किया हुनर का प्रदर्शन
महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज के लव यू जिन्दगी कार्यक्रम की श्रृंखला में 57 सखियों ने दो दिनों तक महेश्वर के निकट सहस्त्रधारा स्थित जालकोठी आश्रम पहुंचकर ध्यान की विभिन्न पद्धतियों का अभ्यास तो किया ही, मोबाइल की लत से छुटकारा पाने के साथ ही गायन, संगीत, हास्य, नृत्य और अमृत मंथन जैसी विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां देकर अपने हुनर और ज्ञान का प्रदर्शन भी किया। 57 सखियों की भागीदारी में 5 अलग-अलग समूहों (प्रत्येक में 11 सखियां) में महेश्वर में प्रकृति की गोद में रहकर ध्यान की विभिन्न पद्धतियों के साथ ही आत्म चिंतन, बोटिंग, मनोरंजक गेम्स और समूह चर्चा जैसे रचनात्मक और आनंद से परिपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत की।
