सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांवड़ यात्रियों पर हमला, पथराव के साथ तलवार-हथौड़े से वार

ग्वालियर में कांवड़ यात्रा में जा रहे युवकों पर वर्ग विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। पहले अर्टिगा कार से कांवड़ ले जा रहे एक युवक को टक्कर मारी। युवक को चोट लगने पर उसके साथियों ने विरोध किया तो अर्टिगा में सवार युवक व इनके साथियों ने हमला कर दिया।

इन लोगों के घर भी आसपास ही थे, पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया और हिंदू युवकों पर हमला किया गया। तलवार-हथौड़े से सिर पर वार किया गया। इन लोगों की ओर से पथराव भी हुआ। एक युवक के सिर में 18 टांके आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही हिन्दू संगठनों के लोग पहुंच गए और देर रात तक थाना पर हंगामा किया।