सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कश्मीर में संदिग्ध स्कॉर्पियो पुलिस नाका तोड़कर भागी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंदरकोट में श्रीनगर से जम्मू जा रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो पुलिस नाका तोड़कर भाग गई। पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज करने पर जवानों ने वाहन पर तीन राउंड फायरिंग की, लेकिन चालक गाड़ी लेकर नाशरी की ओर फरार हो गया। सुरक्षाबल अब गाड़ी की तलाश कर रहे हैं। इस बीच आतंकियों की बातचीत से यह इनपुट मिला है कि पीओके में चुनाव के बीच पाकिस्तान ने भारत में आतंकी हमले की साजिश रची है।