देशव्यापारी सत्याग्रह आंदोलन को लेकर कल शाम आमसभा
केंद्र सरकार की मजदूर किसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 10 अगस्त को देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन देशव्यापी होगा। इस सत्याग्रह के लिए कल 8 अगस्त को मालवा मिल चौराहे पर शाम 5:30 बजे संयुक्त आम सभा होगी। आमसभा में अमेरिका के प्रति बढ़ती आर्थिक निर्भरता के खिलाफ आम जनता को सावधान करने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त संघर्ष में शामिल होने का आव्हान आमजन से किया जाएगा।
श्यामसुन्दर यादव, अरुण चौहान, रामस्वरूप मंत्री, सीएल सर्रावत, रुद्रपाल यादव, हरिओम रघुवंशी, सोनू शर्मा अपनी भूमिका निभाएंगे।
