सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आसाराम चौराहा: सिग्नल टाइमिंग की गड़बड़, चालकों की फजीहत

ज्यूपिटर हॉस्पिटल से आईटी पार्क तरफ आने वालों को लग रहा दो से तीन मिनट का टाइम

इंदौर खंडवा रोड पर आसाराम चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल में गड़बड़ी के कारण तीन इमली जूपिटर हॉस्पिटल की तरफ से आईटी पार्क चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को चौराहा क्रॉस करने में 2 से 3 मिनट का समय लग रहा है। लोगों का कहना है कि यहां ट्रैफिक सिग्नल में गड़बड़ी के कारण जूपिटर हॉस्पिटल की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को सिग्नल पर अपनी बारी आने के लिए दो से तीन बार का इंतजार करना पड़ रहा है तब जाकर लोग इस चौराहे को क्रॉस कर पा रहे है।

दरअसल तीन इमली की ओर से जाने वाले वाहन चालकों का कहना है कि यहां सिग्नल में बहुत कम टाइम दिया गया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में यहां महज 30 से 40 सेकंड का टाइमिंग है। जिसके कारण लोगों को चौराहा क्रॉस करने में ज्यादा टाइमिंग लग रहा है। दो से तीन बार ग्रीन सिग्नल होने पर वाहन चालक चौराहा क्रास कर पा रहे है।

लोगों द्वारा इस चौराहे पर सिग्नल का टाइमिंग बढ़ाकर कम से कम डेढ़ से 2 मिनट का करने की मांग की जा रही है। जिससे तीन इमली की ओर से आने वाले वाहन चालक आसानी से चौराहा पर कर सकेंगे। यही नहीं लेफ्ट टर्न भी बाधित हो रहा है। इसके अलावा बड़ी परेशानी यह है कि वैकल्पिक सड़क भी बेहद संकरी होने से आसाराम चौराहे से खंडवा रोड की तरफ जाने वालों को अपनी बारी के लिए दो से तीन बार का समय लग रहा है, जिससे लोगों में जमकर नाराजगी है।

सिग्नल टाइमिंग मिस मैनेजमेंट के कारण रोजाना जाम में फंस

रही स्कूल बसें- जबकि यहां से रात-दिन गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि यहां के ट्रैफिक सिग्नल का टाइमिंग बढ़ाया जाए। ताकि लोग जाम में नहीं फंसे और आराम से निकल सके। जबकि अभी हालत यह है कि रोजाना स्कूल बसें और अन्य नौकरी पैशा लोग, ऑफिस जाने वाले सभी रोजाना ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के मिस मैनेजमेंट के कारण लंबे समय से परेशान हो रहें है।