छत्रीबाग रामद्वारा में जारी है चातुर्मास महोत्सव
इन्दौर (सिटी ब्लेास्ट न.प्र.)। छत्रीबाग रामद्वारा में संत हर्षराम महाराज के श्रीमुख से चातुर्मास प्रवचन का आयोजन रोजाना सुबह किया जा रहा है। यह चातुर्मास आयोजन 23 अक्टूबर तक सुबह प्रवचन के साथ चलेगा। देवेन्द्र मुछाल, लक्ष्मी कुमार मुछाल, रामसहाय विजयवर्गीय, रामनिवास मोड़, गिरधर नीमा, हेमंत काकाणी, वासुदेव सोलंकी, भूरा पहलवान, प्रो. दिलीप जोशी, घनश्याम पोरवाल सहित अन्य आयोजन से जुड़े है।
