भगवान विट्ठल के गूंजे जयकारे
कल आषाढ़ी ग्यारस पर पंढरपुर का नजारा इंदौर में कल अलग-अलग जगह देखने को मिला। कल सुबह आयोजन के बाद कल शाम को सिलीकॉन सिटी में दिंडी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ संख्या में मराठी समाजजन पहुंचे। भगवान विट्ठल के जयकारे भी गूंजे।
लेझिम नृत्य, महाकाल ढोल, पथक दल, तरुण मंच के युवाओं का पाउल भजन रहा विशेष आकर्षण का केंद्र, मराठी समाज इंदौर की झांकी भी हुई शामिल। भगवान विट्ठल रूक्मणी की पालकी यात्रा भी निकाली गई। पश्चिम क्षेत्र के मराठी समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
यात्रा में सांसद शंकर लालवानी, अण्णा महाराज, सुनील शास्त्री, शिव डिंगू, मिलिंद महाजन, विजय पाटीदार, कपिल चौधरी और तरुण मंच, विट्ठल रूक्मणी मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य और मराठी समाजजन मौजूद रहे।
