सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

लसूडिया क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास वाली आधी-अधूरी पुलिया का अब होगा विकास

सांवेर विधानसभा के अंतर्गत लसूडिया मोरी क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास सालों पुरानी जर्जर और बेहद संकरी पुरानी छोटी आधी- अधूरी पुलिया की बजाय अब नई पहले से दुगनी चौड़ाई में नवीन पुलिया का नव निर्माण किया जाएगा। जिससे लोगों को बारिश में आने-जाने में सुविधा होगी। यही नहीं इस कार्य पर निगम लगभग एक करोड रुपए के आसपास खर्च करेगा। जिससे सालों बाद क्षेत्र के रहवासियों को मुक्तिधाम जाने वाले रास्ते की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

मुक्तिधाम आने वालों की मुश्किल राह

होगी आसान-मुक्तिधाम आने-जाने वालों की राह आसान होगी, जबकि अभी हालत बेहद खराब है। लोगों को सालों पुरानी जर्जर पुलिया से मुक्तिधाम जाना पड़ता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। खासकर बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वही अब क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर लसूड़िया मोरी क्षेत्र की मुक्तिधाम के रास्ते वाली पुलिया पर करीब एक करोड रुपए खर्च कर पहले से दुगनी चौड़ी मजबूत पुलिया बनाने का काम अब बेहद जल्द शुरू होगा जिसको लेकर अब तैयारी शुरू हो गई है।