डी.एन.टी. डेवलपमेंट फाउंडेशन की कार्यशाला
डी.एन.टी. डेवलपमेंट फाउंडेशन, मध्यप्रदेश की प्रथम कार्यसमिति की एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 25 जुलाई को इंदौर में होने जा रहा है। घुमंतू जनजाति के विकास का आधार'' विषय पर केंद्रित यह कार्यशाला अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सभा कक्ष, नारायण बाग, इंदौर में आयोजित की जाएगी। संगठन के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता रमेश चंद्र राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे होगा, जिसका समापन सायं 5:00 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 'वंदे मातरम्' से होगी तथा समापन 'राष्ट्रगान' के साथ किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में प्रदेश के लगभग 45 जिलों से फाउंडेशन के प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं जिलाध्यक्ष सहभागिता करेंगे। अलग-अलग सत्र में अलग-अलग अतिथि होंगे।
