अमेरिका ने भारत पर लगाया 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ
अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 10प्रश एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह फैसला शुक्रवार से लागू हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देश पर अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से बने सामान के आयात को लेकर 60 देशों पर कार्रवाई की है। भारत उन 17 देशों में शामिल है, जिन पर 10प्रश अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है। वहीं बाकी 43 देशों पर 12.5प्रश अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है।
