ताश के पत्तों की तरह बिखर गया शेयर बाजार
भारत पर ट्रंप के 10 प्रश टैरिफ बम के चलते जहां जापान से लेकर कोरिया-हांगकांग तक के शेयर बाजारों में कोहराम मचा नजर आया, तो इस टैरिफ अटैक का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है। शेयर बाजार आज खुलते ही 770 अंक से ज्यादा टूटकर 75,613 के लेवल तक फिसल गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी खुलने के साथ ही करीब 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,646 पर आ गया।
