सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता…

इंदौर संस्करण दैनिक ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ें · डाउनलोड करें
पुराना अंक

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026

City Blast Indore E-Paper 24 July 2026 – read online & download PDF

· 12 पृष्ठ · इंदौर संस्करण

इस अंक के पृष्ठ

12 पृष्ठ · किसी भी पृष्ठ पर क्लिक करें

24 जुलाई 2026 की मुख्य खबरें · Top storiesसभी 89 खबरें →

इस अंक की सभी 89 खबरें पढ़ें →

इस अंक के बारे में · About this issue

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026: इंदौर से प्रकाशित दोपहर दैनिक हिंदी अख़बार सिटी ब्लास्ट का शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 का पूरा अंक (12 पृष्ठ) यहाँ ऑनलाइन पढ़ें। अख़बार बिल्कुल छपे हुए रूप में, पृष्ठ दर पृष्ठ उपलब्ध है और इसकी PDF मुफ़्त डाउनलोड की जा सकती है।

इस अंक की प्रमुख खबरें: आज देशभर में कॉकरोच प्रदर्शन। उफनते नाले को पार कर स्कूल जा रहे बच्चे कई ट्रेनें रद्द। ताश के पत्तों की तरह बिखर गया शेयर बाजार। अमेरिका ने भारत पर लगाया 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ। चार माह 22 दिन बाद 34 मासूमों का अंतिम संस्कार गमगीन मंजर पर फूट-फूटकर रोया ईरान। युवा कांग्रेसियों को 8 से 10 दिन रहना है दिल्ली। सिलावट का टिकिट कटेगा...सावन तुम तैयारी करो-दिग्विजय। आईपीसी बैंक के सीईओ को तत्काल हटाया जाए -किसान मोर्चा।

किसी भी खबर पर बॉक्स बनाकर उसकी न्यूज़ क्लिप बनाइए और WhatsApp पर शेयर कीजिए। सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के पुराने अंक तारीख़ या महीने से खोजे जा सकते हैं।

Read the City Blast Indore e-paper of Friday, 24 July 2026 online. City Blast is a Hindi afternoon daily newspaper from Indore, Madhya Pradesh. View all 12 pages exactly as printed, download today's newspaper PDF for free, browse old issues by date and share news clips on WhatsApp.

City Blast epaper date: 24 July 2026 · 24 Jul 2026 · 24-07-2026 · 24/07/2026 · 24.07.2026

इस अंक की खबरें – टेक्स्ट रूप में · Text version

हर पृष्ठ की खबरें — शीर्षक पर क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें। असली रूप में पढ़ने के लिए ऊपर "यह अंक पढ़ें" दबाएँ।

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 1 · 9 खबरें

उफनते नाले को पार कर स्कूल जा रहे बच्चे कई ट्रेनें रद्द

उफान पर हैं। मध्यप्रदेश में मैहर जिले के सोनवारी में नाले उफान पर आ गए और इन्हीं उफनते नाले को पार करते हुए बच्चे स्कूल जा रहे हैं। उधर शिवपुरी व भिंड में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा… पूरी खबर पढ़ें →

ताश के पत्तों की तरह बिखर गया शेयर बाजार

भारत पर ट्रंप के 10 प्रश टैरिफ बम के चलते जहां जापान से लेकर कोरिया-हांगकांग तक के शेयर बाजारों में कोहराम मचा नजर आया, तो इस टैरिफ अटैक का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है। शेयर बाजार आज खुलते ही 770 अंक… पूरी खबर पढ़ें →

अमेरिका ने भारत पर लगाया 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ

अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 10प्रश एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह फैसला शुक्रवार से लागू हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देश पर अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने फोर्स्ड लेबर… पूरी खबर पढ़ें →

4 की मौत

गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच खेड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेड़ा-मातर हाइवे पर छह लोगों से भरी एक कार लबालब भरे नाले में जा गिरी। तेज बहाव में कार बह गई। इस दौरान चार लोगों की डूबने से… पूरी खबर पढ़ें →

चार माह 22 दिन बाद 34 मासूमों का अंतिम संस्कार गमगीन मंजर पर फूट-फूटकर रोया ईरान

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष के पहले दिन, 28 फरवरी को ईरान के मिनाब शहर स्थित शजरे तैय्यबा प्राथमिक विद्यालय पर बमबारी की गई थी। इस हमले में 68 स्कूली बच्चियों के शरीर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले थे।… पूरी खबर पढ़ें →

पर पिता की अर्थी

‘बेटा नहीं है... अंतिम संस्कार कौन करेगा?' मुजफ्फरपुर के एक गांव में 65 साल के दुर्गा सहनी के निधन के बाद यही सवाल गूंज रहा था। कुछ ही देर में इस सवाल का ऐसा जवाब मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को सोचने पर मजबूर कर… पूरी खबर पढ़ें →

फिर बरसाए बम

अमेरिका ने ईरान पर लगातार 13वीं रात हमले किए हैं। बंदर अब्बास के पश्चिमी इलाके में विस्फोट की आवाजें सुनी गई हैं। वहीं, यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर… पूरी खबर पढ़ें →

स्टूडेंट बनकर बैग में ला रहे थे पत्थर और हथियार, 150 गिरफ्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों की आड़ में दिल्ली व देश का माहौल बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। दक्षिण व दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने छात्रों के भेष… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 1 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 2 · 8 खबरें

चुनाव में खड़ी नहीं हो सकती हूं, लेकिन इंदौर के लिए तो खड़ी हो सकती हूं...

ही संबोधित कर दीजिए। इस पर ताई नहीं मानी और उठकर पोडियम पर आकर अपनी बात कहने लगी। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत यह कहकर कि चाहे चुनाव में नहीं खड़ी हो सकती हूं लेकिन इंदौर के लिए तो खड़ी हो सकती हूं। सबको कर दिया निराश-… पूरी खबर पढ़ें →

दिग्विजयसिंह से की मुद्दों पर चर्चा

इंदौर प्रवास पर पूर्व मुख्यमंत्रा दिग्विजय सिंह से भेटं की गई और उनसे अवधेश गर्ग सहित अन्य साथियों ने नीट पेपर लीक मामले में चर्चा की। गर्ग का मंडी व्यवसाय है, इसलिए कांग्रेस के मंडी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को लेकर भी… पूरी खबर पढ़ें →

एमआईसी सदस्य ने दिए अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का शासन के निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे दिवंगत… पूरी खबर पढ़ें →

कांग्रेस की वार्ड स्तर की बैठक जारी

विधानसभा के 2 वार्ड 67 और 69 की कल बैठक आयोजित की। वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, महिला प्रभारी सहित वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इन दोनों वार्डों के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे और इनकी जिम्मेदारी भी तय की… पूरी खबर पढ़ें →

ताई का दर्द जुबां पर आया...

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष एवं इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन की जुबान पर दिल का दर्द आ गया। वे कहा उठी कि चाहे चुनाव में खड़ी नहीं हो सकती हूं लेकिन इंदौर के लिए तो खड़ी हो सकती हूं। यह दर्द कल शाम को इंदौर प्रेस… पूरी खबर पढ़ें →

विधानसभा 4 के 2 वार्डों में संगठनात्मक निर्देश, अध्यक्ष-प्रभारी रहे मौजूद

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे हर विधानसभाओं के वार्डों में छोटी बैठक कर रहे हैं। इससे उस वार्ड का संगठन मजबूत हो इसके प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा 4 के प्रभारी शैलेष गर्ग और चिंटू चौकसे ने मिलकर इस पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 2 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 3 · 8 खबरें

फेक वेडिंग के नाम पर हिन्दूवादियों की आपत्ति के बाद माफीनामा

विहिप बजरंग दल के पदाधिकारियों को एक्सओ में एक्सओ दे फेक वेडिंग के नाम पर आपत्ति दर्ज कराई। यज्ञेश राठी, प्रवीण दरेकर, अविनाश कौशल, लक्की रघुवंशी ने आयोजकों के समक्ष आपत्ति जताकर पुलिस प्रशासन से भी चर्चा की और कहा कि… पूरी खबर पढ़ें →

ताई के पत्र के समर्थन में कांग्रेस का पत्र

न.प्र.)। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इन्दौर में पहले विमानतल की अनदेखी और उसके बाद रेलवे की अनदेखी पर पहले मुख्यमंत्री और फिर पश्चिामी रेलमंत्री को पत्र लिखा। ताई के दोनों पत्र चर्चा में है। ऐसे में कांग्रेस… पूरी खबर पढ़ें →

चातुर्मास से कई भामाशाह के दूरी से चर्चा बनी

मुनि सुधासागर म.सा. ने जब उदासीन आश्रम के मंच से चातुर्मास की घोषणा की थी और संत का चातुर्मास उदासीन आश्रम से छत्रपति नगर चातुर्मास परिवर्तित हुआ था तब इसके बाद दिगम्बर जैन समाज के कई भामाशाह ने अघोषित रूप से चातुर्मास… पूरी खबर पढ़ें →

युवा कांग्रेसी पहले कॉलेज में छात्रों के बीच तो फिर रात में हड़तालियों के साथ

हुए वहां भी उद्बोधन भी दिया। इंदौर (सिटी युवक कांग्रेस नेता सरफराज अंसारी और दानिश खान ने कल सांईबाबा कॉलेज पहुंचकर कक्षा में छात्रों से संवाद किया और नीट पेपर लीक सहित अन्य पेपर लीक मामले में चर्चा की। यह भी कहा गया… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 3 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 4 · 8 खबरें

आईपीसी बैंक के सीईओ को तत्काल हटाया जाए -किसान मोर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव एवं आई.पी.सी. बैंक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र यादव ने इन्दौर के प्रीमियर आपरेटिव बैंक के सीईओ आलोक जैन को तत्काल पद से हटाकर निष्पक्ष जांच कराने की… पूरी खबर पढ़ें →

वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल स्वास्थ्य शिविर

वरिष्ठ नागरिक साईंधाम पारमार्थिक ट्रस्ट, मालवा वरिष्ठ नागरिक मंच, शांति अवेदना ट्रस्ट, कैंसर एवं स्टेम सेल अनुसंधान संस्थान तथा भारतीय निवारक कैंसर संस्थान (आईआईपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में कल वरिष्ठ नागरिकों के लिए… पूरी खबर पढ़ें →

कल से शुक्ल यजुर्वेद संहिता स्वाहाकार

माणक चौक स्थित श्री शुक्ल यजुर्वेदीय याज्ञवल्क्य संस्था इंदौर के तत्वावधान में जेल रोड स्थित गणेश मंडल पर कल 25 से 27 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत शुक्ल यजुर्वेद संहिता स्वाहाकार का आयोजन पुणे के आचार्य… पूरी खबर पढ़ें →

पूर्व विधायक ने किया 5 विभूतियों का सम्मान

श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अखिल भारतीय स्वतंत्रा सेनानी उत्तराधिकारी संगठन और अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक… पूरी खबर पढ़ें →

पुराने केस में राजीनामा न कराने पर साले और साढू ने युवक को पीटा

आजाद थाना क्षेत्र में पुराने आपराधिक मामले में राजीनामा कराने से मना करने पर आक्रोशित साले और साढू ने मिलकर युवक के साथ जमकर मारपीट की और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने पीड़ित… पूरी खबर पढ़ें →

आज टूट गए ढक्कन

मूसाखेडी क्षेत्र के एक मोहल्ला की गली में सडक निर्माण के बाद चैम्बरों की मरम्मत की गई। इसके लिए कल रोड भी बंद किए गए थे। करीब 1 दर्जन चैम्बरों की मरम्मत की गई थी जिसमें से पांच चैम्बर के ढक्कर टूट गए। कृष्णापुरी कालोनी… पूरी खबर पढ़ें →

डी.एन.टी. डेवलपमेंट फाउंडेशन की कार्यशाला

डी.एन.टी. डेवलपमेंट फाउंडेशन, मध्यप्रदेश की प्रथम कार्यसमिति की एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 25 जुलाई को इंदौर में होने जा रहा है। घुमंतू जनजाति के विकास का आधार'' विषय पर केंद्रित यह कार्यशाला अखिल… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 4 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 5 · 7 खबरें

इंदौर लेगा 5 लाख सेग्रीगेशन वाली सेल्फी और बताएगा अपनी स्वच्छता की आदत

महापौर-निगम आयुक्त की अपील कचरा गाड़ी में कचरा देते समय गीले—सूखे कचरे के साथ लें सेल्फी और पोर्टल पर करें अपलोड, 30 जुलाई को इंदौरवासी बनायेंगे रिकॉर्ड पूरी खबर पढ़ें →

नागरिक मंच ने भी जताया विरोध

नीट परीक्षा में धांधली, दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस के बल प्रयोग और इंदौर के ड्रेनेज घोटाले पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए देश और शहर के गंभीर जनहित मुद्दों को लेकर इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित… पूरी खबर पढ़ें →

यूसीसी पर मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार ने विधानसभा में यूसीसी बिल पास करवाया। जिस पर प्रदेश भर से लेकर इंदौर तक से आभार मुख्यमंत्री तक पहुंच रहा है। मध्य प्रदेश अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन राज्य इकाई के पवन हिन्दू,… पूरी खबर पढ़ें →

अपराध नियंत्रण और नशामुक्ति जागरूकता बैठक

सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में नशा मुक्ति एवं अपराध नियंत्रण विषय पर जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। हिमांशु यादव, शैलेष त्रिपाठी, संजय तीसगांवकर, नरेंद्र सिंह राठौड़, सुनील… पूरी खबर पढ़ें →

कचरे की बोरी फेंकते पकड़ा

झोन 1 के वार्ड 16 स्कीम नं. 155 में खाली प्लाट पर बोरी में कचरा भरकर बाइक से लाए और फेंक रहे थे तभी निगम के सुनील पथरोड, भारत करोसिया, आशीष करोसिया ने अवधेशकुमार साहू को पकड़ा। तत्काल 2500 रु. का जुर्माना वसूला गया। पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 5 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 6 · 10 खबरें

फूटी कोठी पर मंगल प्रवेश के लिए एकत्रित हुए जैन समाजजन

न.प्र.)। द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में चातुर्मास के लिए साध्वी प्रियमरसाश्री म.सा. एवं श्रियमरसाश्री म.सा. का आज मंगल प्रवेश सुबह पुखराज पैलेस फूटी कोठी से सामैया के साथ हुआ। संजय नाहर,सुशील… पूरी खबर पढ़ें →

भीम आर्मी ने दिया लाठीचार्ज के विरोध में ज्ञापन

भीम आर्मी ब्लू पैंथर ने कल एक साथ देश भर के कई शहरों में ज्ञापन प्रदर्शन किया। इंदौर में भी नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति को नाम ज्ञापन सौंपा। बन्ना मालवीय, डमरू पहलवान ने बताया… पूरी खबर पढ़ें →

ग़ौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज के चुनाव

अ.भा. बावीसा ब्राह्मण समाज संगठन की केन्द्रीय प्रतिनिधि सभा में आद्य गौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज के चुनाव देवास में किए गए। इन्दौर के मानवेन्द्र त्रिवेदी अध्यक्ष और महामंत्री धर्मेन्द्र शास्त्री भोपाल के बनाए गए। उपाध्यक्ष… पूरी खबर पढ़ें →

'योग स्वास्थ्य, सुख और समरसता' पर संगोष्ठी और व्याख्यान

चमेली देवी इंस्टीट्याूट ऑफ फार्मेसी द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 'योग: स्वास्थ्य, सुख और समरसता' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया… पूरी खबर पढ़ें →

भागवत के समापन पर यज्ञ और हवन

गीता भवन मंदिर में प्रणवानंद सरस्वती के श्रीमुख से भागवत कथा का आयोजन किया गया। समापन पर यज्ञ हवन किए गए। राम ऐरन, कमल राठी, मनोज गुप्ता, गोलू सिसोदिया, आनंद चौकसे, सुरेश शाहरा, रामवती गुप्ता, राजेंद्र रुक्मणी… पूरी खबर पढ़ें →

बच्चे विदेश में गए तो माता-पिता ने बताई नाट्या में पीड़ा

आनंदमोहन माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रंगमंच आर्ट ऑफ ड्रामा द्वारा आनंद मोहन माथुर सभागृह में मराठी नाटककार जयवंत दलवी द्वारा लिखित एवं संदीप दुबे द्वारा निर्देशित बेहद मार्मिक नाटक ‘संध्या छाया' का मंचन किया… पूरी खबर पढ़ें →

अनघ चित्तौड़ा ने बनाया रिकार्ड 7 वर्ष की आयु में 50 मंत्र और श्लोक बोलने में दिखाई महारथ

श्रद्धा प्रणय चित्तौड़ा के 7 वर्षीय बेटे अनघ चित्तौड़ा ने 10 मिनिट 48 सेकंड के रिकॉर्ड टाईम में 50 मंत्र और श्लोक बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसको वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने सर्टिफाइड किया है। अनघ का यह… पूरी खबर पढ़ें →

मेटल बीसी ग्रुप की चार दिवसीय बाहर की यात्रा

बर्तन बाजार क्षेत्र के मेटल व्यापारियों के बीसी सोशल ग्रुप ने चार दिवसीय पंचमढ़ी यात्रा परिवजनों के साथ की। मुन्ना मंगल, श्याम माहेश्वरी, पवन गोयल, शंकर मंगल, संजय बिंदल, संतोष गोयल, दिनेश पालीवाल, मनोज तंवर, राजू… पूरी खबर पढ़ें →

विजय विज्ञानप्रभ सूरीश्वर म.सा. इन्दौर में है मौजूद

सैनिक कार्य छोड साधु बने गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय विज्ञानप्रभ सूरीश्वर म.सा. इन दिनों अपने 55 से अधिक साधु-साध्वियों के साथ इंदौर प्रवास पर हैं। पूरी खबर पढ़ें →

रामद्वारा छत्रीबाग में कल से चातुर्मास सत्संग

रामद्वारा छत्रीबाग में चातुर्मास सत्संग की परम्परा रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा संत हर्षराम महाराज के माध्यम से कल 25 जुलाई से प्रारंभ होगी जो 23 अक्टूबर तक यह चातुर्मास सत्संग चलेगा। रोजाना सुबह 8 बजे पहले वाणीजी का… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 6 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 7 · 8 खबरें

सीड बॉल बाँटने की योजना बनाई

राजस्थान के एक सांवरिया स्वयं सहायता समूह के सहयोग से शहर में करीब 7500 सीड बॉल का वितरण किया जा रहा है। यह सीड बॉल उक्त स्वयंसेवी समूह की ग्रामीण महिलाओं ने इंदौर में आकर ही तैयार किए हैं जिसमें वट, पीपल, जामुन, नीम,… पूरी खबर पढ़ें →

यतिजी महाराज के स्वागत में उमड़े श्रद्धालु

सिद्धपीठ हथियाराम मठ, गाजीपुर के पीठाधीश्वर एवं भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान ट्रस्ट के प्रमुख संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनंदन यतीजी महाराज का 16 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात आगमन हुआ तो उनका श्रद्धालुओं… पूरी खबर पढ़ें →

सेन समाज ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान

सेन समाज केन्द्रीय समिति ने संत शिरोमणि सेन महाराज प्रतिमा स्थल, चाणक्यपुरी पर बोर्ड परीक्षा में मेधावी बने छात्रों का सम्मान किया। बैग और पौधा भी भेंट किया गया। विधायक मधु वर्मा ने विद्यार्थियों को 5-5 हजार रु. देने… पूरी खबर पढ़ें →

रामामृतम ध्यान साधना में कई लोग हुए लाभान्वित

एमजी रोड,सिटी सेंटर पर रामामृतम ध्यान साधना का सार्थक आयोजन किया गया जिसमें परिसर स्थित सभी प्रतिष्ठानों के सहयोगी बंधुओं, संचालकों एवं परिवारजनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर 7 मिनिट की ध्यान साधना कर स्वयं के लिए… पूरी खबर पढ़ें →

सलामत रहे दोस्ताना हमारा आयोजन होगा

वीणा म्यूजिक ग्रुप और स्टार फेन क्लब द्वारा किशोर कुमार के जन्मदिवस के पूर्व मेलोडियस संगीत कार्यक्रम ‘सलामत रहे दोस्ताना हमारा...' का आयोजन 2 अगस्त, रविवार शाम 7 बजे संतोष सभागृह में होगा। राजेश शर्मा, नासिर खान,… पूरी खबर पढ़ें →

प्रथम चरण में 2 हजार पैकेट्स का 18 योग केन्द्रों के माध्यम से किया गया वितरण

बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तहत शहर को हराभरा बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई है। इसके अंतर्गत पूरी खबर पढ़ें →

मुनि म.सा. और संघ ने सेटेलाइट जिनालय में किया प्रवेश

सैटेलाईट जैन जिनालय में मुनि 108 सुधासागर म.सा. और संघ ने मंगल प्रवेश कर मूलनायक अतिशयकारी श्री मुनिसुक्रतनाथ भगवान के दर्शन किए। जिनालय के महेन्द्र जैन ने बताया कि संत का चातुर्मास इन्दौर में होना है। पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 7 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 8 · 7 खबरें

खाली जगह पर चार दीवारी से सुरक्षा इंतजाम

विधानसभा 2 के अंतर्गत योजना 78 में स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के सामने लंबे समय से खुली पड़ी शासकीय भूमि पर अब निगम सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और पुख्ता करने के लिए चार दिवारी का निर्माण करेगा। यही नहीं इसके अलावा… पूरी खबर पढ़ें →

क्षतिग्रस्त सड़क के बजाय अब नई सड़क की बारी

निगम द्वारा क्षेत्रीय जनता की मांग पर विधायक गोलू शुक्ला के प्रयासों से तीन इमली चौराहा के सौंदर्यकरण और साज सजावट को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वही अब तीन इमली चौराहे से पवनपुरी कॉलोनी की सर्विस रोड निर्माण को लेकर भी… पूरी खबर पढ़ें →

अब छात्रों को मिलेगी स्कूल में एक और मंजिल की सौगात

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 44 से जुड़े क्षेत्र नादिया नगर बस्ती में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में छात्र- छात्राओं की सुविधाओं के लिए विद्यालय भवन में लाखों रुपए खर्च कर भवन की पहली मंजिल पर अब बेहद जल्द… पूरी खबर पढ़ें →

इसी साल की शुरुआत में शुरू हुआ काम

गौरतलब है कि निगम द्वार मास्टर प्लान में मंजूर 23 सड़कों में से करीब आधा दर्जन सड़कों का काम सबसे पहले इस साल की शुरुआत में किया गया था। इसमें बर्फानी धाम मालवीय नगर से एलआईजी लिंक रोड़ से जुड़ी यह मुख्य किए जाएंगे।… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 8 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 9

भेरूघाट पर बेकाबू कंटेनर ने तीन कारों को मारी टक्कर

गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, आरोपी चालक पर केस दर्ज

मानपुर थाना क्षेत्र में भेरूघाट पर एक तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर जा रही तीन कारों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि

नहीं हुई, लेकिन वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। मानपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सातेर निवासी फरियादी पप्पू पिता मोताराम पांचाल ने मानपुर थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि बीती दोपहर वह भेरूघाट क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी राजस्थान पासिंग कंटेनर क्रमांक आरजे 32 जीबी 8804 का चालक अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ आया। बेकाबू कंटेनर ने सड़क पर चल रही वैगनआर कार क्रमांक एमपी 09 झेडक्यू 3236, ऑरा कार क्रमांक एमएच 58 सी 0216 और टोयोटा कार क्रमांक एमएच 19 ईवी 2209 को एक-एक कर जोरदार टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों कारों में भारी तोड़फोड़ हुई और वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भागने का प्रयास करने लगा। मानपुर थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर कंटेनर क्रमांक आरजे 32 जीबी 8804 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ईपीएफओ के रिटायर्ड अधिकारी 51हजार की ऑनलाइन ठगी का शिकार

कनाड़िया थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का एक और मामला सामने आया है, जहाँ बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी के बैंक खाते पर डाका डालते हुए यूपीआई के जरिए 51 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित बुजुर्ग को ठगी की भनक तक नहीं लगी और जब वे बैंक खाते का स्टेटमेंट लेने पहुँचे, तब उन्हें खाते से अलग-अलग किश्तों में हुई अवैध निकासी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

कनाड़िया पुलिस के अनुसार, फरियादी रामवृक्ष उइके की शिकायत पर यह प्रकरण दर्ज किया गया है। फरियादी रामवृक्ष उइके ईपीएफओ विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और उनका बैंक खाता जीपीओ स्थित शाखा में संचालित है।

पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पिछले कुछ समय से उनकी बिना जानकारी और अनुमति के उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से अनजान खातों में लगातार रुपये ट्रांसफर किए जा रहे थे, जिसकी उन्हें कोई खबर नहीं लग सकी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित अपनी पासबुक और खाते का स्टेटमेंट लेने बैंक शाखा पहुँचे। बैंक प्रबंधक ने जब उनके खाते का रिकॉर्ड खंगाला, तो पता चला कि 26 मार्च को सबसे पहले गूगल पे के जरिए 5 हजार रुपये किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद सोनू नामक व्यक्ति के खाते में 17 हजार रुपये भेजे गए। सिलसिला यहीं नहीं रुका, बैंक रिकॉर्ड के मुताबिक 13जून को अमन साहू नामक व्यक्ति के खाते में 15 हजार रुपये और फिर 11 जुलाई को उसी खाते में 14 हजार रुपये की रकम दोबारा ट्रांसफर की गई।

बंद फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित गोयल नगर में बेखौफ बदमाशों द्वारा एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर सोने- चांदी के कीमती आभूषण और लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्राइड पैलेस अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 214, गोयल नगर निवासी फरियादी अमरेश कुमार पिता रमेश दत्त मिश्र के घर को अज्ञात चोर ने अपना निशाना बनाया। फरियादी के घर से अनुपस्थित रहने के दौरान अज्ञात बदमाश ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश किया। चोर ने अलमारी में रखे चांदी का इत्रदान, चांदी की प्लेट, तीन चांदी की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की सिंदूरदानी और दो जोड़ी सोने की बालियां पार कर दीं। इसके अलावा बदमाश अलमारी में रखे रुपये भी बटोर ले गया, जिसमें 100 रुपये, 50 रुपये, 10 रुपये और 1 रुपये के नोटों की गिड्डयों समेत करीब 3100 रुपये के सिक्के और अन्य खुले नोट शामिल हैं। घर लौटने पर ताला टूटा देख पीड़ित को चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तिलक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। तिलक नगर

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आसपास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोर की तलाश शुरू कर दी है। प्रकरण दर्ज कर

लगे

व्हाट्सएप ग्रुप से क्यों निकाला.. कहकर पड़ोसी को पीटा

कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित गुलमर्ग परिसर में सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ग्रुप से निकाले जाने से आक्रोशित एक किराएदार ने अपने ही परिसर में रहने वाले युवक के घर के बाहर जाकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर हाथ- घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। कनाड़िया थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुलमर्ग परिसर ब्लॉक बी-10, फ्लैट नंबर 408, कनाड़िया निवासी फरियादी अमित पिता अजय त्रिवेदी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित अमित ने बताया कि वह अपने घर पर थे, तभी कॉलोनी में ही रहने वाला किराएदार आरोपी सचिन शर्मा निवासी डी-11, गुलमर्ग परिसर उनके फ्लैट के बाहर पहुंचा और जोर-जोर से गालियां देने लगा। गालियां सुनकर जब अमित घर से बाहर निकले और विरोध जताते हुए वजह पूछी, तो आरोपी ने गुस्से में कहा कि तूने मुझे सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर क्यों निकाला। इस पर पीड़ित अमित ने सफाई देते हुए कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन भवानी सिंह हैं और उन्होंने किसी को ग्रुप से बाहर नहीं किया है। हालांकि, इतनी सी बात पर आरोपी सचिन भड़क गया और उसने फरियादी के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। कनाड़िया थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी सचिन शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादकीय नीट पेपर लीक के बाद उठे सवाल: क्या सिर्फ आश्वासन से लौटेगा युवाओं का भरोसा? नी

को कई स्तर पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत पड़ रही है। किसी भी मसले पर सरकार के रुख की वजह से अगर जनता या उसके एक हिस्से के बीच असंतोष फैलता है, तो उसका हल निकालना सरकार का ही दायित्व है। इस लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए अगर यह कहा कि प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार ने त्वरित अदालतें स्थापित करने का फैसला किया है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, तो यह वक्त का तकाजा है। मगर सदिच्छाओं से ही अगर समस्याओं का समाधान निकल पाता, तो आज देश में बड़ी तादाद में युवाओं के सामने शायद सड़क पर उतरने की नौबत नहीं आती। निश्चित तौर पर नीट 2026 के प्रश्नपत्र लीक होने और इसकी वजह से समूची परीक्षा का रद्द होना विद्यार्थियों के बीच असंतोष भड़कने का तात्कालिक कारण बना है, लेकिन सवाल है कि क्या यह प्रश्नपत्र लीक होने का कोई पहला मामला था! ऐसा क्यों है कि देश भर में इससे उपजे आंदोलन और उसमें पुलिस कार्रवाई के रुख को लेकर तीखे सवाल उठे हैं और इसके बावजूद सरकार को किसी की जिम्मेदारी तय करना जरूरी नहीं लगता। प्रदर्शनकारियों की एक बुनियादी मांग है कि इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया जाए, लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार की नजर में इस सवाल की कोई अहमियत नहीं है। वरना क्या वजह है कि इस मुद्दे पर देश के अन्य हिस्सों में भी आंदोलन का दायरा फैलने के बावजूद सरकार अब तक कोई ठोस कार्रवाई करती नहीं दिखी है। यह एक बड़ा कारण हो सकता है कि विद्यार्थियों के एक बड़े तबके के बीच सरकार की कथनी पर भरोसा नहीं बन पा रहा है। सच यह है कि पिछले कई वर्षों से अक्सर किसी न किसी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आते रहे और अगर किसी घटना ने तूल पकड़ लिया, तो सरकार की ओर से सबसे पहली कार्रवाई परीक्षा को रद्द करने की हुई। मगर न तो परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी को कठघरे में खड़ा किया गया, न ही संबंधित महकमे के मंत्री से जवाब-तलब किया गया। विपक्ष के एक आरोप के मुताबिक, वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सत्ता में आने के बाद से अब तक 152 प्रश्नपत्र लीक हो चुके हैं और इससे करीब साढ़े सात करोड़ विद्यार्थी प्रभावित हुए। ऐसे में अगर प्रदर्शनकारियों से लेकर विपक्षी दलों की ओर से भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है, तो यह अनायास नहीं है। नीट 2026 के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद अब यह मामला इतना तूल पकड़ चुका है कि सरकार को कई स्तर पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत पड़ रही है। खुद प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसा लगता है कि पहले के प्रश्नपत्र लीक के मामलों की अनदेखी से जमा हुआ क्षोभ इस बार फूट पड़ा है। ऐसे में होना यह चाहिए कि सरकार की ओर से भविष्य में सब कुछ ठीक करने की सिर्फ सदिच्छा जताने के बजाय उच्च स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया जाए, ताकि देश के युवाओं के बीच भरोसा पैदा हो। अगर आंदोलन की शुरुआत में ही सरकार ने गंभीरता दिखाई होती और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया होता, तो शायद मामला इतना जटिल शक्ल नहीं अख्तियार करता।

पृष्ठ 9 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 10 · 10 खबरें

कप्तानी करते हुए पहली जीत पर कप्तान श्रेयस यू बयां की खुशी

नई दिल्ली। भारतीय टीम की कप्तानी करना हर क्रिकेटर का सपना होता है। श्रेयस अय्यर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली बार टीम की कमान संभालने का मौका मिला। हालांकि शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। आयरलैंड से 0-2 की हार… पूरी खबर पढ़ें →

आदित्य, विजय, रुद्राक्ष, खुशी बेस्ट बॉक्सर बने

इंदौर। नेहरू स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग रिंग में 4थी अंतर संभागीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुंभारम्भ विधायक गोलू शुक्ला के द्वारा किया गया। विशेष अतिथि दीपेंद्र सिंह सोलंकी और रितेश वीरांग थे। इंदौर… पूरी खबर पढ़ें →

महिला युगल स्पर्धा में पिंकी-रूपा की जोड़ी ने माल्टा को हराया

ग्लासगो। भारत की पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की ने महिला युगल स्पर्धा में कड़े मुकाबले में जीत के साथ राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि पुतुल सोनोवाल ने गुरुवार को स्कॉटिश इवेंट कैंपस में पुरुष… पूरी खबर पढ़ें →

श्रम कार्यालय में पंजीयन शिविर

सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि श्रम कार्यालय में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। 18 से 40 वर्ष के श्रमिक अपना पंजीयन करा सकते हैं। श्रमिक मासिक 55 रुपये से अंशदान जमा कर 60… पूरी खबर पढ़ें →

सुपोषण संकल्प अभियान' के तहत 1 हजार न्यूट्रिशन किट वितरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प के अनुरूप इंदौर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए 'सुपोषण संकल्प अभियान' संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर शिवम… पूरी खबर पढ़ें →

पुलिस में अलग-अलग श्रेणियों के 9662 पदों की मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ पुलिस व्यवस्था बनाने संकल्प की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस में विभिन्न श्रेणियों के 9 हजार 662 पदों की एक ही दिन में मंजूरी दी गई है, जो ठोस कदम है।… पूरी खबर पढ़ें →

दूध एवं दुग्ध उत्पादक प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा राऊ क्षेत्र में डेयरी प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों से दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने संग्रहित किए गए… पूरी खबर पढ़ें →

फीफा की बेस्ट 11 में इंग्लिश कप्तान शामिल नहीं

नई दिल्ली। फीफा ने विश्व कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (बेस्ट 11) का एलान कर दिया है। इस टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन कुछ फैसलों ने फुटबॉल प्रशंसकों को चौंका दिया। सबसे बड़ा सरप्राइज इंग्लैंड के स्टार… पूरी खबर पढ़ें →

सीनियर जिला बैडमिंटन चैंम्पियनशिप 1 अगस्त से

इंदौर। जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित रूसी पुनेगर स्मृति नगद ईनामी राशि सीनियर जिला बैडमिंटन चेंम्पियनशिप अब 1 अगस्त से नेहरू स्टेडियम हॉल, इंदौर में खेली जाएगी। एक जानकारी में इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 10 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 11 · 9 खबरें

स्पंटँर्स लॉन बॉल्स में भारत की विजयी शुरुआत

ग्लास्गो। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार आगाज रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ। 74 देशों और क्षेत्रों के करीब 3,000 खिलाड़ियों ने पारंपरिक परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लिया। भारतीय दल की अगुआई… पूरी खबर पढ़ें →

वैभव का चला बल्ला, बने कई रिकॉर्ड

हरारे। हरारे में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1- 0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में न केवल भारत की हार का सिलसिला टूटा, बल्कि युवा खिलाड़ियों के दम पर कई नए और… पूरी खबर पढ़ें →

कुराश प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

नेहरू स्टेडियम में श्री राम मार्शल आर्ट्स अकादमी द्वारा सब-जूनियर कुराश खिलाड़ियों के चयन के लिए एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनित खिलाड़ी अगले माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।… पूरी खबर पढ़ें →

इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग मशीन और स्पूल सिस्टम के साथ फेंसिंग प्रतियोगिता

इन्दौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा इन्दौर फॉइल चैलेंज का आयोजन 26 जुलाई को होगा। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूल, क्लब और अकादमी के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के बालक एवं… पूरी खबर पढ़ें →

अशोक के लिए भाई ने कुर्बान कर दिया अपना क्रिकेट करियर

हरारे। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के साथ ही 24 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का देश के लिए खेलने का सपना आखिरकार सच हो गया। मैच से ठीक पहले गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने राजस्थान के इस होनहार युवा खिलाड़ी… पूरी खबर पढ़ें →

वेस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे इंदौर खिलाड़ी

इंदौर। पश्चिम क्षेत्र ताइक्वांडो प्रतियोगिता 25 से 29 जुलाई स्थानीय विद्यास्थली पब्लिक स्कूल दौसा राजस्थान में आयोजित जाएगी। इस प्रतियोगिता में विद्या विजय बाल मंदिर स्कूल के रुद्र पाटिल -25किग्रा, वर्षा डामोर -38… पूरी खबर पढ़ें →

गौरी और प्रियल को रजत पदक

इंदौर। गौरी वशिष्ठ और प्रियल जोशी के जोरदार प्रदर्शन की मदद से गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसइ क्लस्टर बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीता। स्पर्धा में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की टीमों ने हिस्सेदारी की। स्कूल के… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 11 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 जुलाई 2026 – पृष्ठ 12 · 5 खबरें

चलती बस से थूकने के चक्कर मेंं नीचे गिरा युवक,मौत

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में खंडवा रोड पर चलती बस के गेट पर खड़े होकर गुटखा थूकना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। स्पीड ब्रेकर पर बस के उछलते ही युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार चलती बस से सीधे सड़क पर जा… पूरी खबर पढ़ें →

संघ कार्यकर्ता पर चाकू से हमला.. पुलिस की ढिलाई पर बिफरे आरएसएस स्वयंसेवक, थाने में पढ़ा हनुमान चालीसा आरोपियों पर सख्त धाराओं में केस और गिरफ्तारी की मांग

सदर बाजार थाना क्षेत्र के गाडराखेड़ी इलाके में पड़ोसियों के बीच हो रहे विवाद में मध्यस्थता करने पहुँचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता धर्मेंद्र टिकलीया पर हुए चाकूबाजी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।… पूरी खबर पढ़ें →

जनसंपर्क कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

वंदना नगर क्षेत्र में जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी और उनके परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ… पूरी खबर पढ़ें →

स्कूटर से ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो आरोपी धराए

इंदौर। शहर में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अन्नपूर्णा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने केसर बाग रोड क्रासिंग के पास घेराबंदी कर स्कूटर सवार दो तस्करों को रंगे… पूरी खबर पढ़ें →

बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत..ड्राइवर व कंडक्टर समेत चार घायल

एबी रोड पर लसूड़िया थाना क्षेत्र में बीती रात एक निजी ट्रैवल्स बस और ट्रक के बीच आमने- सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर और ट्रक चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 12 अख़बार के रूप में देखें →

आर्काइव

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के हाल के अंक City Blast E-Paper – latest issues

अक्टूबर 2026

City Blast Indore E-Paper 12 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 12 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
12अक्टू॰ नया
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 11 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 11 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
11अक्टू॰
रविवार, 11 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 10 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 10 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
10अक्टू॰
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 9 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 9 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
9अक्टू॰
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 8 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 8 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
8अक्टू॰
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 7 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 7 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
7अक्टू॰
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 6 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 6 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
6अक्टू॰
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 5 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 5 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
5अक्टू॰
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 4 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 4 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
4अक्टू॰
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 3 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 3 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
3अक्टू॰
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 2 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 2 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
2अक्टू॰
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 1 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 1 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
1अक्टू॰
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ

सितंबर 2026

City Blast Indore E-Paper 30 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 30 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
30सित॰
बुधवार, 30 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 29 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 29 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
29सित॰
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 28 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 28 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
28सित॰
सोमवार, 28 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 27 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 27 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
27सित॰
रविवार, 27 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 25 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 25 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
25सित॰
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 24 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
24सित॰
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 23 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 23 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
23सित॰
बुधवार, 23 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 22 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 22 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
22सित॰
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 21 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 21 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
21सित॰
सोमवार, 21 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 20 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 20 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
20सित॰
रविवार, 20 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 19 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 19 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
19सित॰
शनिवार, 19 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 18 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 18 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
18सित॰
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 17 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 17 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
17सित॰
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 16 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 16 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
16सित॰
बुधवार, 16 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 15 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 15 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
15सित॰
मंगलवार, 15 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 14 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 14 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
14सित॰
सोमवार, 14 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 13 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 13 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
13सित॰
रविवार, 13 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 12 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 12 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
12सित॰
शनिवार, 12 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 11 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 11 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
11सित॰
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 10 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 10 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
10सित॰
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 9 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 9 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
9सित॰
बुधवार, 9 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 8 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 8 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
8सित॰
मंगलवार, 8 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 7 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 7 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
7सित॰
सोमवार, 7 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 6 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 6 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
6सित॰
रविवार, 6 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 5 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 5 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
5सित॰
शनिवार, 5 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 4 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 4 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
4सित॰
शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 3 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 3 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
3सित॰
गुरुवार, 3 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 2 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 2 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
2सित॰
बुधवार, 2 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 1 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 1 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
1सित॰
मंगलवार, 1 सितंबर 2026 12 पृष्ठ

अगस्त 2026

City Blast Indore E-Paper 31 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
31अग॰
सोमवार, 31 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 30 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 30 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
30अग॰
रविवार, 30 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 29 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 29 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
29अग॰
शनिवार, 29 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 27 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 27 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
27अग॰
गुरुवार, 27 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 26 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 26 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
26अग॰
बुधवार, 26 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 25 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 25 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
25अग॰
मंगलवार, 25 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 24 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
24अग॰
सोमवार, 24 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 23 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 23 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
23अग॰
रविवार, 23 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 22 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 22 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
22अग॰
शनिवार, 22 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 21 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 21 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
21अग॰
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 20 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 20 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
20अग॰
गुरुवार, 20 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 19 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 19 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
19अग॰
बुधवार, 19 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 18 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 18 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
18अग॰
मंगलवार, 18 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 17 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 17 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
17अग॰
सोमवार, 17 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 16 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 16 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
16अग॰
रविवार, 16 अगस्त 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 14 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 14 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
14अग॰
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 13 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 13 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
13अग॰
गुरुवार, 13 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 12 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 12 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
12अग॰
बुधवार, 12 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 11 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 11 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
11अग॰
मंगलवार, 11 अगस्त 2026 12 पृष्ठ

महीने के अनुसार सभी अंक City Blast E-Paper archive by month

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के बारे में · About City Blast E-Paper

सिटी ब्लास्ट इंदौर से प्रकाशित होने वाला दोपहर दैनिक हिंदी अख़बार है। यहाँ आप सिटी ब्लास्ट का आज का ई-पेपर (City Blast E-Paper) मुफ़्त में ऑनलाइन पढ़ सकते हैं — बिल्कुल छपे हुए अख़बार की तरह, पृष्ठ दर पृष्ठ।

हर अंक की PDF डाउनलोड की जा सकती है और पुराने अंक तारीख़ या महीने से खोजे जा सकते हैं। किसी भी खबर पर बॉक्स बनाकर उसकी न्यूज़ क्लिप बनाइए और WhatsApp या सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।

इंदौर शहर, मध्यप्रदेश, राजनीति, नगर निगम, अपराध, खेल और मनोरंजन की ताज़ा खबरों के लिए रोज़ पढ़ें सिटी ब्लास्ट ई-पेपर।

City Blast is a Hindi afternoon daily newspaper published from Indore, Madhya Pradesh. Read the City Blast e-paper online every day, exactly as printed, download today's newspaper as a PDF, browse old issues by date and share news clips on WhatsApp. Indore news, Madhya Pradesh news, politics, city updates, crime, sports and entertainment — all in one place.