नगरीय प्रशासन आयुक्त आज करेंगे अमृत और स्वच्छता की समीक्षा
करेंगे।
की चर्चा की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे आज इंदौर में नगर निगम के अधिकारियों के साथ अमृत योजना और स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कामों की समीक्षा
भोंडवे आज पुणे जाने के लिए इंदौर आ रहे हैं। उन्होंने इंदौर आने पर यहां नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक रख ली है। इस बैठक के लिए कार्य सूची जारी कर दी गई है। इस कार्य सूची के अनुसार आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा नगर निगम इंदौर में अमृत 1.0 एवं अमृत 2 .0 योजनाओ पर विस्तृत चर्चा हेतु आयोजित की जावेगी।
इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रगतिरत सभी परियोजनाओं की समीक्षा। उपयोग किए गए पानी के पुनरुपयोग के लिए तैयार की गई परियोजनाओं की समीक्षा, ठोस अपशिष्ट निवारण की परियोजनाओं की समीक्षा, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत निर्माणधीन टॉयलेट की प्रगति की समीक्षा, आईईसी एक्टिविटी एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम की समीक्षा व पीएमआईएस पोर्टल पर परियोजनाओं की जानकारी अद्यतन की समीक्षा की जाएगी। नगरीय प्रशासन आयुक्त की इस बैठक को देखते हुए नगर निगम के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।
आज सुबह से निगम के अधिकारी जल्दी अपने कार्यालय में पहुंचकर इस बैठक के लिए दस्तावेज और जानकारी को तैयार करने के काम में लगे हुए थे। ऐसा समझा जाता है कि इस बैठक के बाद नगरी प्रशासन आयुक्त और महापौर के बीच भी एक बैठक हो सकती है। इस बैठक में महापौर के द्वारा राज्य स्तर पर लंबीत नगर निगम के मामलों
