वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल स्वास्थ्य शिविर
वरिष्ठ नागरिक साईंधाम पारमार्थिक ट्रस्ट, मालवा वरिष्ठ नागरिक मंच, शांति अवेदना ट्रस्ट, कैंसर एवं स्टेम सेल अनुसंधान संस्थान तथा भारतीय निवारक कैंसर संस्थान (आईआईपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में कल वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेगा शिविर का आयोजन संस्था कार्यालय, मिशिका टावर, सपना-संगीता रोड पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। रमेश शर्मा ने बताया कि वरिष्ठों के शारीरिक परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डॉ. ्रतुराज टोंग्या ने बताया कि इस अवसर पर फ्लू, निमोनिया, हार्पिज, हिपेटाइट्स बी के टीके भी लगाए जाएंगे।
एमपीवीएचए के सहयोग से नेत्र परीक्षण तथा पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क चश्में वितरित किए जाएंगे।
