कल से शुक्ल यजुर्वेद संहिता स्वाहाकार
माणक चौक स्थित श्री शुक्ल यजुर्वेदीय याज्ञवल्क्य संस्था इंदौर के तत्वावधान में जेल रोड स्थित गणेश मंडल पर कल 25 से 27 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत शुक्ल यजुर्वेद संहिता स्वाहाकार का आयोजन पुणे के आचार्य वेदमूर्ति निखिल भालेराव के निर्देशन में होगा। संस्था के अध्यक्ष उपेन्द्र जोशी, सचिव तुषार जोशी, राजेंद्र जोशी ने बताया कि शनिवार 25 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक गणपति पूजन, पुण्याहवाचन एवं नांदी श्राद के बाद दोपहर 1 से 5 बजे तक मंडल स्थापन, अग्नि स्थापना एवं गृह शांति तथा शाम 5 बजे आरती होगी।
रविवार को सुबह 9 बजे से संहिता स्वाहाकार प्रारम्भ होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। सोमवार को सुबह 9 बजे स्थापित देवता होम एवं बलिदान के बाद 11.30 बजे पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ अनुष्ठान का विराम होगा। इस अवसर पर पं. नंदकिशोर जोशी एवं पं. विजय अयाचित विशेष आमंत्रित के रूप में उपस्थित रहेंगे।
