सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

फीफा की बेस्ट 11 में इंग्लिश कप्तान शामिल नहीं

नई दिल्ली। फीफा ने विश्व कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (बेस्ट 11) का एलान कर दिया है। इस टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन कुछ फैसलों ने फुटबॉल प्रशंसकों को चौंका दिया। सबसे बड़ा सरप्राइज इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन का टीम में जगह नहीं बना पाना रहा, जबकि केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला।

विश्व कप विजेता स्पेन और तीसरे स्थान पर रही प्रांस के तीन-तीन खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है, जबकि उपविजेता अर्जेंटीना के दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। विश्व कप 2026 में केप वर्डे ने अपने बेखौफ खेल से सभी को प्रभावित किया।

टैग