सीनियर जिला बैडमिंटन चैंम्पियनशिप 1 अगस्त से
इंदौर। जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित रूसी पुनेगर स्मृति नगद ईनामी राशि सीनियर जिला बैडमिंटन चेंम्पियनशिप अब 1 अगस्त से नेहरू स्टेडियम हॉल, इंदौर में खेली जाएगी। एक जानकारी में इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव आर.पी.सिंह नय्यर ने बताया कि 26 से 31 जुलाई तक भुवनेश्वर, ओड़िशा में ऑल इंडिया जुनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा के आयोजन के कारण रूसी पुनेगर स्मृति नगद इनामी राशि सीनियर जिला बैडमिंटन चैंम्पियनशिप इंदौर जिला की दिनांकों में परिवर्तन कर अब 1 से 3 अगस्त तक इंदौर में खेली जाएगी।
स्पर्धा में पूर्व अनुसार पुरूष, महिला, एकल, युगल व मिश्रित युगल के मुकाबले खेले जाएंगे। उक्त स्पर्धा को इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन के पूर्व खिलाड़ी प्रशिक्षक रूसी पुनेगर के शिष्य सुमित घोड़ावत मुख्य प्रायोजक रहेंगे एवं रूसी पुनेगर के अन्य शिष्य राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पूर्व राज्य विजेता प्रकाश धाकड़ सह प्रायोजक रहेंगे।
