दूध एवं दुग्ध उत्पादक प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा राऊ क्षेत्र में डेयरी प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों से दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने संग्रहित किए गए तथा मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मौके पर स्पॉट टेस्टिंग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बिना खाद्य पंजीयन संचालित पाटीदार दूध डेयरी पर कार्रवाई की गई।
पाटीदार दूध, रंगवासा से भी दूध और पनीर के सेम्पल लिए गए। यहां पंजीयन भी नहीं पाया गया। वहीं अवंतिका दूध और स्वीट्स महाशक्ति नगर के निरीक्षण में भी सेम्पल लिए गए। सतगुरु मिल्क स्टेशन चौक राऊ का भी सेम्पल लिया गया। 3 डेयरी का निरीक्षण कर 8 नमूने लिए गए।
