सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

खंडवा रोड स्थित अखंड परम आश्रम पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का आयोजन समाजसेवी रामबाबू अग्रवाल के प्रयासों से किया गया। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की मौजूदगी रही। कार्यक्रम शुभारम्भ के बाद लोकतंत्र सेनानी और मीसाबंदियों का सम्मान किया गया।

यहां लगी प्रदर्शनी को भी सभी ने निहारा। बाहर से भी बडी संख्या में मीसाबंदी आए थे। कार्यक्रम में शंकर लालवानी, सत्यनारायण जटिया, वीएस कोकजे, रामकिशन शर्मा, तपन भौमिक, कृष्णमुरारी मोघे मौजूद थे। स्मृति चिन्ह रामबाबू अग्रवाल ने तो संचालन रामस्वरूप मंत्री ने एवं आभार राजेन्द्र यादव ने माना। बडी संख्या में उपस्थिति रही।

गया। अतिथि दिलीप राजपाल, त्रतु छाबडा, मुस्तफा अहमद, गुरुचरण सिंह सलूजा, शहजाद पठान,किशन भालसे सहित अन्य मौजूद थे।