औद्योगिक क्षेत्र में कोटेड कंडक्टर स्थापना शुरू
पंचायत संगठन द्वारा डिजिटल संग्रहण पर बल
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर पालदा औद्योगिक क्षेत्र में 11 केवी लाइनों के दो फीडर पर परंपरागत तार के स्थान पर अत्याधुनिक कोटेड कंडक्टर (कवर्ड कंडक्टर) डालने का कार्य रविवार से विधिवत रूप से आरंभ कर दिया गया। पालदा औद्योगिक क्षेत्र में इन दो फीडर पर करीब चौदह किलोमीटर कोटेड कंडक्टर स्थापित किए जाएंगे। इस कार्य पर चार करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यय प्रस्तावित है।
कोटेड कंडक्टर से फाल्ट की स्थिति काफी हद तक कम हो जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति में काफी सुधार होगा। इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मालवा प्रांत की प्रांतीय त्रैमासिक बैठक नारायण बाग स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन के कार्यों के डिजिटल संग्रहण पर बल, वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया। नारायण शाह, ड़ीजी मिश्र, मुकेश त्यागी, देवेन्द्र दुबगे, मुकेश कौशल, अलंकार वशिष्ठ, विनोद ठाकुर, डैनी, सौरभ त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश तिवारी, मनोज पंवार सहित अन्य मौजूद थे। मेहताब सिंह ने नारायण शाह का सम्मान किया।
