निगम के 141
कर्मचारियों को पदोन्नति
किसी का बढ़ गया पद तो किसी का बढ़ गया वेतन
नगर निगम के 141 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। इसमें से किसी कर्मचारी का पद बढ़ा है तो किसी का बढ़ गया है वेतन।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए फैसले के क्रियान्वयन की दिशा में आदेश जारी कर दिए गए हैं। कल रात को आयुक्त के द्वारा तीन अलग-अलग आदेश जारी किए गए। पहले आदेश में 72 कर्मचारियों को सहायक वर्ग 3 से सहायक वर्ग 2 के पद पर पदोन्नति कर दिया गया है।
यह कर्मचारी अब सीनियर क्लर्क के रूप में पहचाने जाएंगे। इनका पद बढ़ाने के साथ ही साथ वेतन भी बढ़ जाएगा। इसके अतिरिक्त एक आदेश में 67 स्वच्छता पर्यवेक्षकों को इसी पद पर पदोन्नति करते हुए उनका वेतन बढ़ाया गया है। जबकि तीसरा आदेश में स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में काम रहे कर रहे दो कर्मचारियों को इसी पद पर करते हुए उनका वेतन बढ़ाया गया है।
इस प्रकार स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में काम करने वाले 69 कर्मचारी अभी जिस पद पर काम कर रहे हैं उस पद पर उन्हें पदोन्नत कर दिया गया है। ऐसे में इन कर्मचारियों का पद तो नहीं बढ़ेगा लेकिन वेतन जरूर बढ़ जाएगा।
