सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सोसायटी कैम्पस में पर्याप्त रिचार्ज शाफ्ट अनिवार्य

40 फीट ऊंचे भवन इमारत वहां डुअल पाइप सिस्टम अनिवार्य

नगर निगम आयु्क्त शिक्षित सिंघल ने वर्षा जल भराव और जल संरक्षण हेतु निगम द्वारा किए जा रहे प्रयास के अंतर्गत शहर में विभिन्न स्थानों पर वाटर रिचार्ज साफ्ट बनाए गए उसी क्रम में वार्ड क्रमांक 36 निपानिया में पीनेकल हाउसिंग सोसाइटी में तथा वार्ड क्रमांक 35 में देवास नाका चौराहे के पास बनाए गए रिचार्ज पीट का निरीक्षण किया और इस संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आयुक्त सिंघल द्वारा वार्ड क्रमांक 36 पीनेकल हाउसिंग सोसाइटी में रिचार्ज पीट निरीक्षण के समय सेट पर संबंधित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि 12.5 मीटर से ऊँची नवीन निर्मित होने वाली सभी इमारतें, भवनों में जिनमें अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है, उनमें डुअल पाइप सिस्टम भी हो यानी अलग-अलग घरों में ट्रीट किए गए पानी के इस्तेमाल के लिए अलग फ्लशिंग लाइन हो तथा जब निर्माण की अनुमति दी जाती है तब ही उसमें यह किया जाना सुनिश्चित करे।

इसके अलावा निर्माणाधीन एवं नवीन निर्मित भवनों के कैंपस में पर्याप्त रिचार्ज श़ाफ्ट होने चाहिए और साथ ही छत के वॉटर हार्वेस्टिंग पाइप और फिल्टर सिस्टम से कनेक्टिविटी भी होनी चाहिए, ताकि छत का पानी कैंपस के रिचार्ज श़ाफ्ट तक पहुँच सके।