सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

स्कूल प्राचार्यों की स्काउट गाइड को लेकर बैठक

न.प्र.)। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल, प्राचार्यों कोे पूर्व में स्काउट गाइड दल गठित कर उनके संचालन करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग का मानना है कि स्कूलों में स्काउट गाइड की गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो रही है, इसीलिए विद्यालयों में समय विभाजन चक्र में 2 कालखंड स्काउट गाइड गतिविधियों के लिये भी निर्धारित करने एवं विद्यालयों में स्काउट गाइड प्रशिक्षित शिक्षकों को स्काउट गाइड दल संचालित करने के लिए भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कार्यालय 186, नेताजी सुभाष मार्ग, पर आज प्रातः 11.30 बजे प्राचार्य बैठक आयोजित की जा रही है।

इस बैठक में सभी प्राचार्यों को गत तीन वर्ष के पंजीयन की रसीद की छायाप्रति और दल संचालित करने वाले स्काउट मास्टर/गाइड केप्टिन का नाम लेकर बुलाया है। उल्लेखनीय है कि ज्यादातर स्कूलों ने पंजीयन ही नहीं कराए है।