सालभर का इंतजार खत्म अब मिलेगी राहत
विजयनगर क्षेत्र में दूध डेरी से भीतर तक नई सीमेंटेड सड़क की सौगात
विजयनगर क्षेत्र के लोग साल भर से जिस सड़क के बनने का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब क्षेत्रीय पार्षद पूजा पाटीदार और विधायक रमेश मेंदोला के लंबे समय के प्रयासों से अब जाकर विजयनगर क्षेत्र में श्री कृष्ण दूध डेरी से भीतर तक नई सीमेंटेड सड़क की सौगात मिलने वाली है। जिसके अंतर्गत वर्तमान में आधी से ज्यादा मुख्य सड़क बनकर तैयार भी हो गई है।
वही खास बात यह है कि बचे हिस्से में भी सड़क का काम भी तेजी से चल रहा है, जो आने वाले दिनों में जल्द पूरा होने वाला है। जिससे बड़ी बात यह है कि बारिश के सीजन में क्षेत्र के रहवासियों को कीचड़ और गंदगी से बड़ी राहत मिलेगी। बड़ी बात यह है कि स्कीम नंबर 54 क्षेत्र के रहवासी परिवार लंबे समय से ड्रेनेज, स्ट्राम वॉटर लाइन के साथ क्षेत्र में नर्मदा लाइन डालने से खराब हुई ऊबड़-खाबड़ सड़क से परेशान हो रहे थे।
साथ ही लगातार क्षेत्रीय विधायक मेंदोला और पार्षद पाटीदार से नई सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। जिससे स्कीम नंबर चोपन की यह सड़क विजयनगर सर्विस रोड से सीधे जुड़ जाए। जिसके बाद अब जनप्रतिनिधियों के प्रयास से स्कीम नंबर 54 में श्री कृष्णा डेरी से लेकर भीतर तक गलियों की सड़क अब सीधे विजय नगर की मुख्य सर्विस रोड से जुड़ गई है।
साथ ही मानसून सीजन में लोगों को नई सीमेंट सड़क की सौगात भी मिल गई साथ ही कीचड़ और गंदगी से लोगों ने चैन की सांस ली है। अब लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी।
