सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बीमा अस्पताल की पुरानी इमारत हो रही डिस्मेंटल

नंदा नगर क्षेत्र में पिछले साल करोड़ों रुपए की लागत से नई बीमा हॉस्पिटल की सौगात मिली थी। वहीं अब अस्पताल प्रबंधन द्वारा 60 साल से ज्यादा पुराने हॉस्पिटल की इमारत को डिस्मेंटल कर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत पुराने हॉस्पिटल को खाली कर नए अस्पताल में शिफ्टिंग के बाद प्रबंधन द्वारा पुरानी इमारत को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

इसके बाद सालों पुराने इस अस्पताल की इमारत धीरे-धीरे मलबे के ढेर में तब्दील हो रही है। कहां जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां अस्पताल की नई बिल्डिंग तैयार की जाएगी। ताकि यहां प्रदेशभर से बीमा धारक इलाज के लिए आने वालों को इसका फायदा मिलेगा।

पिछले साल मिली थी करोड़ों की लागत वाले बड़े हॉस्पिटल की सौगात-

गौरतलब है कि पिछले साल केंद्र सरकार के करोड़ों रुपए की लागत वाले बड़े प्रोजेक्ट के तहत विधानसभा दो के नंदानगर क्षेत्र में लाखों लोगों के कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा के लिए चार मंजिला भव्य आधुनिक सुविधाओं वाले नए हॉस्पिटल की बिल्डिंग तैयार कर इसका लोकार्पण कर आमजन को सौंपा गया। जहां रोजाना सैकड़ों मरीजों को आधुनिक नवीन हॉस्पिटल बिल्डिंग में पहले से बेहतर इलाज मिल रहा है। यही नहीं यहां प्रदेशभर से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को नए अस्पताल में एक से बढ़कर एक आधुनिक मशीनों से जांच और बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है।

वहीं बताया जा रहा है कि अब पुराने बीमा की अस्पताल की बरसों पुरानी इमारत को तोड़कर आने वाले दिनों में यहां भी मरीज के साथ बाहर से आने वाले परिजनों के ठहरने की व्यवस्था एवं लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए जल्द यहां अस्पताल प्रबंधन नवीन निर्माण योजना पर काम शुरू करेगा। जिसको लेकर अभी नवीन प्रोजेक्ट को लेकर योजना के क्रियान्वन की प्रक्रिया चल रही है। जिस पर आने वाले दिनों में जल्द काम शुरू करने की तैयारी है।