नेत्र शिविर का आयोजन
आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय और चौईथराम नेत्रालय के तत्वावधान मे कॉलेज दतौदा गांव खंडवा रोड पर नेत्र शिविर लगाया जिसमें 280 मरिजो ने लाभ लिया। 135 से ज्यादा लोगों की जांच की गई, 42 मरिजो का मोतियाबिंद आपरेशन हेतु चयन किया गया जिनके आपरेशन चौईथराम हास्पिटल मे निशुल्क होगे जांच शिविर मे चिकली
पठान पिपलिया, घोसीखेड़ा, जोशी गुराडिया, शिवनगर, मेमदी, बगोदा तलाईनाका के लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस आयोजन में जिम्मेदार और गांव के सरपंच भी मौजूद रहे। चिकित्सक डॉ. शिखा शर्मा, डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ. योगेश सिंह ने सेवाएं दी। अनोखीलाल जैन और मनीषा सोजतिया सेवारत रहे।
