सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

किसान फसल बीमा अवश्य कराए

किसान कल्याण विभाग ने किसानों से अपील की है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी अधिसूचित फसल का बीमा 31 जुलाई तक आवश्यक रूप से करा लेवे। अल-नीनो के सम्भावित प्रभाव से अनियमित वर्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं की संभावना को देखते हुए। यह बीमा जरूर कराए। फसल बीमा प्राकृतिक आपदा, सूखा, अतिवृष्टि एवं मौसम के कारण होने वाले अन्य जोखिमों से होने वाली आर्थिक हानि से सुरक्षा प्रदान करता है।