कोकिन के साथ धराई नाइजीरियन महिला को लेकर मुंबई जाएगी पुलिस
न.प्र.)। चंदन नगर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी के मामले में एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस नाइजीरियन महिला इम्यूनल जॉय को लेकर मुंबई भी जाएगी और उसका नेटवर्क खंगालेगी। मुंबई से भी जॉय डिलेवरी देने इन्दौर आई थी। इसके चलते पुलिस अब जॉय को लेकर मुंबई भी जाएगी। इसके अलावा तकनीकी आधार पर भी पुलिस मामले की जांच करेंगी।
