सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

टुकड़े-टुकड़े हुई सुपर स्पीड थार, चार युवकों की मौत

उत्तरप्रदेश के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। थार बदायूं से दिल्ली की तरफ जा रही थी। थार गाड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए।